Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मार्च । जनपद में आयोजित दो दिवसीय एसआई भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज संपन्न हुई। आज दूसरे दिन जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर पहली पारी में 2572 परीक्षार्थी में शामिल हुए।  वहीँ दूसरी पारी में 2622 परीक्षार्थी में शामिल हुए।  दोनों परियों में 1526 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले शुरू कर दी गई थी। इस दौरान अभ्यर्थियों के आभूषण, घड़ी, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उतरवाए गए। कई केंद्रों पर शर्ट के बटन, चश्मे और अन्य वस्तुओं की भी बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की नकल की संभावना न रहे। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों को भी बंद करा दिया गया, जिससे अनावश्यक भीड़ न लगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य बताया।

केंद्रों के बाहर दिखी अभ्यर्थियों की भीड़
सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई अभ्यर्थी निर्धारित समय से काफी पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। अभिभावक भी केंद्रों के बाहर इंतजार करते नजर आए। कई महिलाओं ने भी परीक्षा में प्रतिभाग किया। इसके चलते केंद्र के बाहर उनके परिजन बच्चों को संभालते नजर आए।

सॉल्वर गैंग पर एसटीएफ की लगी रहीं निगाहें
परीक्षा में सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए खुफिया पुलिस की विशेष निगाह रही। विशेष तौर पर एसटीएफ ने खुफिया तरीके से पूरी परीक्षा पर निगाह रखी। शहर के होटल आदि पर एसटीएफ की निगाह रही, ताकि सॉल्वर गैंग जिले में ऐसी किसी गतिविधि को अंजाम न दे सके, जिससे परीक्ष की शुचिता भंग होने की संभावना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page