Hamara Hathras

Latest News

हसायन 15 मार्च । कस्बा के पुरदिलनगर मार्ग स्थित मयंक भारत गैस सर्विस एजेंसी पर रविवार को भारत गैस की  वितरक एजेंसी से रिफिल बुक कराए जाने के बाद रिफिल प्राप्त करने के लिए ईकेवाईसी कराए जाने के लिए सुबह से ही काफी भीड उमड रही है।कस्बा के पुरदिलनगर मार्ग स्थित मयंक भारत गैस एजेंसी पर गैस की रिफिल प्राप्त करने के लिए सुबह से ही महिला पुरूष बिना कुछ खाए पीए नहाए ही एजेंसी पर पहुंच गए।एजेंसी पर गैस की रिफिल बुक व ईकेवाईसी कराए जाने के लिए उपभोक्ताओं के बीच आपस में ही धक्का मुक्की होने लगी।ग्राहक उपभोक्ताओ की भीड बढती हुई देख कर्मचारियों ने पुलिस कर्मियो को भी बुलवा लिया।पुलिस के आने के बाद एजेंसी से रिफिल की बुकिंग कराए जाने के बाद रिफिल प्राप्त करने के लिए गैस एजेंसी से रसीद प्राप्त कर हसायन कस्बा में गैस वितरण करने के लिए एजेसी का वाहन नही आने के कारण कस्बा से दस किलो मीटर पुरदिलनगर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत नगला बरी पट्टी देवरी स्थित बाहरी इलाके जंगल में मंयक भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचकर गैस की रिफिल प्राप्त करने के लिए घंटो गोदाम के बाहर इंतजार करना पड रहा है।गैस उपभोक्ताओ ने बताया कि गैस की रिफिल प्राप्त करने के लिए गैस एजेंसी पर गैस वाहन आने के बजाए उपभोक्ताओं को प्रशासनिक अधिकारियो की मनमानी उदासीनता के कारण दस किलो मीटर जाने व दस किलाे मीटर गैस गोदाम से एजेंसी तक आने के लिए सुबह से शाम तक गैस की भरी हुई रिफिल गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए भागदौड करनी पड रही है।गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की सरकारी न्यूतम दर से चार रूपए अधिक यानि नौ सौ छब्बीस रूपए की जगह नौ सौ तीस रूपए के हिसाब से अवैध तरीके से बसूली किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page