Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर जनपद हाथरस के कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कृषक बंधुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद हाथरस अनूप प्रधान वाल्मीकि ने की। इस अवसर पर विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेंद्र सिंह राना, विधायक सादाबाद प्रदीप सिंह गुड्डू, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने तथा विभिन्न विकासपरक परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा विकास योजनाओं के शुभारंभ का अवलोकन किया।

सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण एवं उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से देश के करोड़ों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने किसानों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे 10 चयनित किसानों को माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र वितरित किए गए। किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए योजना को कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख हाथरस, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।

Next News :-हाथरस मंडी में नए बाजरे की आवक शुरू, कम भाव मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page