Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 नवंबर। उत्तर मध्य रेलवे की 132 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन में पैंथर/हाई परफॉर्मेंस कंडक्टर बदलने के कार्य के चलते 21 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक भोपतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ खंड विद्युत इंजीनियर (निर्माण), टूंडला के पत्र के क्रम में यह कार्य कराया जाना है। इस दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भोपतपुर से पोषित 11 केवी स्पेयर फीडर ग्रामीण और पीटीडब्ल्यू लाइन नई बस्ती रामपुर, हाथरस की विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। यानी पांच दिनों तक प्रतिदिन छह घंटे बिजली कटौती की जाएगी।

उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश बेदी ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि में बिजली से संबंधित कोई भी कार्य स्वयं न करें तथा असुविधा से बचने के लिए पहले से ही पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए संदेश दिया है कि राष्ट्रहित में बिजली बचाएं, क्योंकि बिजली की बचत ही बिजली की बढ़त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page