हाथरस 29 अगस्त । आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन तथा उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार के निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के मार्गदर्शन में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने शराब की फुटकर दुकानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने स्टाफ के साथ देशी शराब और कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों पर पहुंचकर दुकान में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का भौतिक मिलान किया। इसके साथ ही रैंडम आधार पर शराब की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर मदिरा का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम ने विक्रेताओं को निर्देशित किया कि POS मशीन के माध्यम से प्रत्येक मदिरा की 100 प्रतिशत स्कैनिंग के बाद ही बिक्री की जाए। विभाग ने शराब बिक्री में पारदर्शिता और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आबकारी विभाग की ओर से बताया गया कि दुकानों के निरीक्षण और स्टॉक सत्यापन की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : लवकेश ने स्टेट जूनियर एथलेटिक्स
August 30, 2026
सादाबाद : बालिका को सांप ने काटा,
August 30, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार
August 30, 2026
सादाबाद : नगला दुर्जिया के युवक की
August 30, 2026
सादाबाद : संविलियन विद्यालय से दस पंखे
August 30, 2026
सादाबाद : ससुराल आए युवक को सर्प
August 30, 2026
हसायन : वायरल प्रकोप में झोलाछाप कर
August 30, 2026
Weather
Hathras
8:43 pm,
Aug 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












