गैस किल्लत की अफवाहों के बीच डीएम-एसपी ने किया एजेंसी का औचक निरीक्षण, डीएम बोले – अफवाहों पर ध्यान न दें, गैस उपलब्धता पर्याप्त
हाथरस 12 मार्च । जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की कमी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तत्काल संज्ञान लिया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कछपुरा स्थित श्याम गैस कम्पनी तथा मोहनगंज स्थित ओम सांईं इंडेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।
मंगलायतन विश्वविद्यालय में हुआ 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की शिरकत
अलीगढ़ 12 मार्च । मंगलायतन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिरकत की और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का
एआई के बदलते व्यावसायिक परिदृश्य से रूबरू हुए राजीव एकेडमी के विद्यार्थी, रिसोर्स पर्सन पारुल गौतम ने एमबीए के विद्यार्थियों से साझा किए अनुभव
मथुरा 12 मार्च । आज के कॉर्पोरेट परिवेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) संगठनों को केवल संचालन दक्षता बढ़ाने तक सीमित नहीं रखती बल्कि दीर्घकालिक व्यावसायिक रणनीतियों को भी मजबूत बनाती है। एआई के माध्यम से कम्पनियां ग्राहक व्यवहार का विश्लेषण कर व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर रही हैं, जिससे ग्राहक संतुष्टि और
पूर्व मंत्री के निजी सचिव के दादाजी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
हाथरस 11 मार्च । पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के सहयोगी रानू पंडित के दादाजी पंडित सुरेश चंद्र राजोरिया के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वेद भगवान सनातन
भाजपा-बसपा छोड़ कई लोगों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बने नरेश दिवाकर
हाथरस 11 मार्च । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा द्वारा कर्मठ कार्यकर्ता नरेश दिवाकर का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेंद्र
हाथरस में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल के डर से उपभोक्ता परेशान, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, वाहन चालक करा रहे टंकियां फुल
हाथरस 11 मार्च । खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की खबरों के बीच शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका के चलते वाहन चालकों ने अपने वाहनों
हाथरस में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी से होटल-रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित, एजेंसियों पर सिलेंडर लेने वालों की उमड़ी भीड़, घरेलू उपभोक्ता बोले – डिलीवरी मैसेज आने के बाद भी घर नहीं पहुँच रही गैस
हाथरस 11 मार्च । खाड़ी देशों में जारी युद्ध के असर के बीच हाथरस में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत की स्थिति बनने लगी है। गैस एजेंसियों पर बुकिंग और डिलीवरी को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस एजेंसियों
सासनी : मनरेगा कर्मचारियों ने लम्बित मानदेय न मिलने पर किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
सासनी 11 मार्च । सासनी विकास खंड में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबे समय से मानदेय न मिलने के विरोध में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। रोजगार सेवकों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें पिछले लगभग 30 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनकी
सादाबाद : विनोबा नगर चौराहे पर जाम की समस्या, पुलिस कर्मियों के हटते ही चौराहे पर लग जाता है जाम
सादाबाद 11 मार्च । व्यस्त विनोबा नगर चौराहे पर इन दिनों जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। जब तक यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं, वाहनों की आवाजाही सुचारू रहती है, लेकिन उनके हटते ही कुछ ही मिनटों में चारों दिशाओं से जाम लग जाता है। वर्तमान में क्षेत्र में
हाथरस में सूबेदार के बेटे धीरज बघेल भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, विधायक ने किया सम्मान
सादाबाद 11 मार्च । हाथरस में चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव निवासी ओमवीर सिंह के बेटे धीरज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं। ओमवीर सिंह स्वयं दो महीने पहले सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बुधवार को जब धीरज लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में


























