मंगलायतन विश्वविद्यालय में डा. विपिन कुमार की पुस्तक का हुआ विमोचन
अलीगढ़ 18 मार्च । मंगलायतन विश्वविद्यालय में “नेक्स्ट जेन मार्केटिंग मैनेजमेंट: डेटा, डिसीजन और डायरेक्शन” पुस्तक का विमोचन कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविदों ने पुस्तक को आधुनिक मार्केटिंग के बदलते स्वरूप को समझने
राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में नई ऊर्जा का स्वागत, ‘फ्रेशर्स पार्टी’ में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रमों से जमाया रंग, अभिषेक और गार्गी गौतम मिस्टर और मिस फ्रेशर चयनित
मथुरा 18 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में बुधवार को बीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के स्वागत में ‘फ्रेशर्स पार्टी’ का शानदार आयोजन किया गया। लगभग तीन घंटे चली ‘फ्रेशर्स पार्टी’ में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
भाकियू (हरपाल गुट) का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल, एमएसपी कानून और आलू के दामों को लेकर भरी हुंकार
हाथरस (मुरसान) 17 मार्च । भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) ने आज कलेक्ट्रेट पर किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने एसडीएम धर्मेंद्र सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगढ़ मंडल महामंत्री चौधरी राम अवतार सिंह ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष उमाशंकर बांगर
बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों के ऑपरेशन करने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई
हाथरस 17 मार्च । कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने निजी अस्पतालों की मनमानी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो निजी अस्पताल बिना सर्जन और एनेस्थेटिस्ट (निश्चेतक) के ऑपरेशन कर रहे हैं,
25 बार गुहार के बाद भी नहीं मिला खेत का रास्ता, बेबस किसान कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा
हाथरस 17 मार्च । हसायन तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला मया निवासी एक गरीब किसान चंद्रपाल सिंह प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर मंगलवार (17 मार्च) से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है। किसान का कहना है कि चकरोड संख्या 124, जो उसके खेत तक जाने का एकमात्र
दवा लेने के बहाने निकली 14 वर्षीय किशोरी लापता, घर से नकदी और लाखों के जेवर भी पार
हाथरस 17 मार्च । सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। आरोप है कि
हाथरस में गैस की किल्लत ने चमकाया इंडक्शन का बाजार, दामों में 500 रुपये तक की आई तेजी
हाथरस 17 मार्च । वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते गैस आपूर्ति में आई कमी ने घरेलू रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों से बचने के लिए उपभोक्ताओं ने अब बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हों की
स्कूल वाहन हादसे पर अब सीधे नपेंगे प्रबंधक और प्रधानाचार्य, एआरटीओ ने दी कड़ी चेतावनी
हाथरस 17 मार्च । अलीगढ़ के गंगीरी और आगरा में हुए दर्दनाक हादसों में दो छात्राओं की मौत के बाद शासन और परिवहन विभाग बेहद सख्त हो गया है। हाथरस एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि अब यदि किसी भी स्कूल वाहन के साथ दुर्घटना होती है, तो
घर में घुसकर नकदी समेत लाखों के जेवरात पार, पुलिस जांच में जुटी
हाथरस 17 मार्च । थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अंतर्गत महादेव कॉलोनी में बीती रात एक अज्ञात चोर ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर
एनएसएस शिविर में गूंजे ‘स्वच्छ भारत’ के नारे, गांव में चलाया स्वच्छता अभियान, अग्निशमन विभाग ने दिए सुरक्षा के टिप्स
हाथरस 17 मार्च । श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई प्रथम द्वारा ग्राम नगला धन सिंह के जीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को विविध जागरूकता कार्यक्रमों की धूम रही। प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा यादव के निर्देशन में





















