हनुमान जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग: भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
हाथरस 31 मार्च । भारतीय जनता पार्टी शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आर.पी. शर्मा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निवेदन किया है। आर.पी. शर्मा ने मुख्यमंत्री को उनके
संस्कृति विश्वविद्यालय में स्पार्क हेक 2026 का भव्य शुभारंभ, देशभर से 128 टीमों की भागीदारी
मथुरा 31 मार्च । संस्कृति विश्वविद्यालय के संतोष मैमोरियल आडिटोरियम में स्पार्क हेक 2026 का भव्य शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुरूप मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। 24 घंटे अनवरत चलने वाले इस इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर से कुल 128 टीमों ने
कौशल विकास को राजीव एकेडमी ने मिलाया बजाज फिनसर्व से हाथ, छात्र-छात्राओं का होगा समग्र बौद्धिक विकास, रोजगार सृजन में मिलेगी मदद
मथुरा 31 मार्च । राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट ने छात्र-छात्राओं के कौशल विकास एवं करियर उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बजाज फिनसर्व के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर संस्थान की ओर से निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना तथा बजाज
उठावनी : श्री अजय कुमार बंसल (पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल सभा सादाबाद )
अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है हमारे पूज्य पिताजी श्री अजय कुमार बंसल जी का स्वर्गवास रविवार, 29.03.2026 को हो गया है। उनकी उठावनी (महिला/पुरुष) दिन बुधवार, 01.04.2026 को सायं 4 से 5 बजे, स्थान अन्नपूर्णा सेवा सदन, हाथरस रोड, सादाबाद पर होगी। हमारा हाथरस श्री अजय
हाथरस के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गलीचा फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान
हाथरस 31 मार्च। आज तड़के एक बजे करीब इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गलीचा फैक्ट्री कृष्णा सेल्स कॉर्पोरेशन के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के एक करीब इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गलीचा फेक्ट्री कृष्णा सेल्स कॉरपोरेशन के मलिक राजकुमार खेतान
सासनी : हनुमान कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने सुनाई श्री राम से भेंट एवं सुग्रीव मित्रता की कथा
सासनी 30 मार्च । कस्बा के रामलीला मैदान में चल रही पांच दिवसीय हनुमान कथा के तीसरे दिन कथा वाचक अतुल कृष्ण महाराज ने श्री राम से हनुमान वेट एवं सुग्रीव मित्रता की कथा का वर्णन किया। कथा व्यास ने बताया कि सीता जी की खोज के दौरान भगवान राम
हाथरस में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में आई तेजी, वित्त नियंत्रक ने दुग्धशाला विकास आयुक्त से माँगी रिपोर्ट
हाथरस 30 मार्च । जनपद में पीपीपी मॉडल पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में एक बड़ी प्रगति हुई है। तहसील सासनी के ग्राम बिजाहरी स्थित दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड की 6.675 हेक्टेयर भूमि को चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
यूपी में पुलिस अधिकारियों का फेरबदल, 13 जिलों के कप्तान समेत 27 IPS अफसरों के तबादले
लखनऊ 30 मार्च । उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों सहित कुल 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस नई सूची के अनुसार, शाहजहांपुर, एटा, रामपुर, चन्दौली, फिरोजाबाद और मऊ सहित कई महत्वपूर्ण जिलों के
हाथरस में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
हाथरस 30 मार्च । राजकीय शिक्षक संघ हाथरस के तत्वावधान में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न राजकीय हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
जेसीआई हाथरस विक्ट्री ने जरूरतमंद बच्चों के लिए किताबों का किया संग्रह
हाथरस 30 मार्च । जेसीआई हाथरस विक्ट्री द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ‘शिक्षा दान, महादान’ मुहिम का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत संस्था के सदस्यों द्वारा बड़ी मात्रा में उपयोगी किताबें एकत्रित की गई हैं। इन एकत्रित पुस्तकों को एक स्थानीय सामाजिक संस्था को सौंपा गया है,






















