Hamara Hathras

Latest News

आज की ताजा खबर

मथुरा : डिग्री नहीं, हुनर भी दिखाइए, तभी सॉफ्टवेयर जगत में बनेगी पहचान, राजीव एकेडमी के बीसीए विद्यार्थियों को कराया कोडिंग का अभ्यास

मथुरा 17 अक्टूबर । राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट आरएटीएम में बीसीए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ‘कक्षा से कोडबेस तक: उद्योग को वास्तव में क्या चाहिए और वहां तक कैसे पहुंचें’ विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। मोबिक्विक के वरिष्ठ सॉफ्टवेयर डेवलपर विभोर कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को बताया कि सॉफ्टवेयर उद्योग में करियर बनाने के लिए किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल, निरंतर अभ्यास और परियोजनाओं पर काम करना बेहद जरूरी है। श्री कुलश्रेष्ठ ने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि कम्पनियां नए स्नातकों का मूल्यांकन किस आधार पर करती हैं और प्रतिस्पर्धी रोजगार बाजार में व्यावहारिक दक्षता किस प्रकार उम्मीदवारों को अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग की बुनियादी समझ मजबूत करने, लीटकोड जैसे ऑनलाइन मंचों पर नियमित रूप से समस्या समाधान का अभ्यास करने तथा तकनीकी साक्षात्कार की तैयारी करने की सलाह दी। श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि गिटहब पर अपनी परियोजनाओं और सुव्यवस्थित कोड का प्रदर्शन करने से तकनीकी दक्षता प्रस्तुत करने में मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने लिंक्डइन के माध्यम से उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ने और रोजगार के अवसरों की जानकारी रखने पर भी जोर दिया। श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि वास्तविक उद्योग-तैयारी के लिए व्यावहारिक परियोजनाओं, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और निरंतर स्व-अध्ययन की महत्वपूर्ण भूमिका है। तकनीकी दक्षता के साथ प्रभावी संचार, टीम भावना और परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता भी पेशेवर जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट, तकनीकी साक्षात्कार और सॉफ्टवेयर क्षेत्र में करियर की सम्भावनाओं से जुड़े सवाल पूछे। संस्थान के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाना है। तकनीकी कौशल, संचार क्षमता, टीमभावना और निरंतर सीखने की आदत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। आरएटीएम के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रतिस्पर्धी तकनीकी युग में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम तक सीमित रहने के बजाय उद्योग की वास्तविक जरूरतों को समझना चाहिए। व्यावहारिक प्रशिक्षण, परियोजना आधारित शिक्षा और उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करता है। डॉ. सक्सेना ने बताया कि इस अतिथि व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान और सॉफ्टवेयर उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के बीच संबंध समझाना था।  

October 17, 2026

मथुरा : डिग्री नहीं, हुनर भी दिखाइए, तभी सॉफ्टवेयर जगत में बनेगी पहचान, राजीव एकेडमी के बीसीए विद्यार्थियों को कराया कोडिंग का अभ्यास

और पढ़ें

त्योहारों से पहले टप्पेबाजी और ठगी रोकने के लिए हाथरस पुलिस का विशेष अभियान, पीए सिस्टम से अनाउंसमेंट कर और घर-घर पहुंचकर लोगों को किया जा रहा जागरूक, बाजारों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पुलिस दे रही सतर्कता का संदेश

और पढ़ें

हाथरस मंडी में बारिश की मार: नौ हजार क्विंटल धान भीगा, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, भीगे धान के दाम 4,250 से घटकर 3,300 रुपये पहुंचे

और पढ़ें

17 अक्टूबर को हाथरस आएंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद

और पढ़ें

हसायन : बहू ने सास ससुर पर गाली गलौज मारपीट करने का लगाया आरोप,रिपोर्ट दर्ज

और पढ़ें

हसायन : गेट का ताला तोड़कर भैस चोरी कर ले गए चोर,पशु पालक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

और पढ़ें

हाथरस शहर

सादाबाद

सादाबाद : तीरंदाजी में आदित्य ने मारी बाजी, बिसावर स्थित एसबीजे डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन

सादाबाद : तीरंदाजी में आदित्य ने मारी बाजी, बिसावर स्थित एसबीजे डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन

October 17, 2026

सादाबाद 17 अक्टूबर । बिसावर स्थित एसबीजे डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई।

सादाबाद : बीएलओ ने मतदाता सूची में जोड़े नए नाम

सादाबाद : बीएलओ ने मतदाता सूची में जोड़े नए नाम

October 17, 2026

सादाबाद 17 अक्टूबर । निर्वाचन आयोग के निर्देश पर न्याय पंचायत कुरसंडा में मतदाता सूची

सिकंदराराऊ

सासनी

नौकरियां

Facebook Page

X (Twitter)

Advertisement

खेल

आसपास

News Category

You cannot copy content of this page