Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 17 नवंबर। क्षेत्र के गांव जटोई में दो दिन से रह रहे करीब 60 वर्षीय अज्ञात भिखारी की मंगलवार सुबह मौत हो गई। वह बीमार हालत में गांव के एक ग्रामीण के मकान के बाहर बरामदे में रह रहा था। ग्रामीण ने उसे मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति करीब दो दिन पहले गांव में भीख मांगने आया था। उसकी तबीयत खराब देखकर गांव निवासी मलखान सिंह ने उसे अपने मकान के बाहर बरामदे में रहने की जगह दे दी थी। वह वहीं रहकर अपना समय गुजार रहा था। मंगलवार सुबह मलखान सिंह ने उसे मृत अवस्था में देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ग्रामीण जितेंद्र, बनवारी और पवन ने बताया कि व्यक्ति के पेट में परेशानी थी और वह काफी बीमार दिखाई दे रहा था। वह गांव में आटा मांगकर अपना भरण-पोषण करता था। वह दूसरे या तीसरे दिन गांव में आता था और फिर अपने ठिकाने पर लौट जाता था। हालांकि, वह कहां का रहने वाला था, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page