Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 नवंबर। मतदाता जोड़ो 2026 विशेष अभियान के अंतर्गत गौरव आर्य ने शनिवार को शक्ति केंद्र सेकसरिया इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 273 पर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद कर जिन लोगों के अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बने हैं, उन्हें अपने परिवार और आसपास के पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जांचने तथा नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने की अपील की। गौरव आर्य ने नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न फॉर्म की जानकारी देते हुए बताया कि नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची में दर्ज विवरण में त्रुटि सुधार या संशोधन के लिए फॉर्म-8 और मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा जाता है।

उन्होंने बताया कि 21 और 22 नवंबर को संबंधित बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से निर्धारित समय में बूथ पर पहुंचकर अपने और परिवार के सदस्यों के मतदाता विवरण की जांच करने तथा पात्र नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने की अपील की।गौरव आर्य ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी लोग इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने मताधिकार को सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page