Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने अपने आवास के अंदर और बाहर सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा घर से बाहर निकलने से रोके जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीती शाम से पुलिसकर्मी उनके घर पर मौजूद हैं और आवश्यक कार्यों से बाहर जाने पर उन्हें ऊपर से आदेश होने की बात कहकर रोका जा रहा है। विवेक उपाध्याय ने सवाल उठाया कि आखिर किस अधिकारी ने उन्हें घर से बाहर निकलने से रोकने का आदेश दिया है और इसके पीछे क्या कानूनी आधार है? उन्होंने यह भी पूछा कि यदि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, तो वे सिविल ड्रेस में क्यों तैनात हैं। उन्होंने इस कार्रवाई से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती, कथित प्रतिबंध के आदेश और उसके कानूनी आधार को स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं और प्रशासन को भी कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल, इस मामले में पुलिस-प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page