सादाबाद 09 मार्च । राया रोड पर मीरपुर गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में हुई दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटना 21 फरवरी 2026 की देर रात की है। इस हादसे में धर्मेंद्र और दीपक की मौत हो गई थी।पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, आगरा निवासी धर्मेंद्र अपने मित्र दीपक के साथ दीपक की मोटरसाइकिल से मुरसान के सीयमल गांव जा रहे थे। मीरपुर गांव के पास राया की ओर से आ रही एक कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में आकर उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए, और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस और वहां से गुजर रहे अभय सिंह व विशाल पाराशर ने दोनों घायलों को सादाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दीपक को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर किया गया। वहां फायदा न होने पर उन्हें मैक्स फोर्ट हॉस्पिटल आगरा में भर्ती कराया गया। हालांकि, पैसों की कमी के कारण उन्हें 23 फरवरी 2026 को दोबारा एसएन हॉस्पिटल आगरा में भर्ती कराया गया, जहां 25 फरवरी 2026 की सुबह इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। धर्मेंद्र के भाई ने सादाबाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव और भाई के इलाज व अंतिम संस्कार में व्यस्त रहने के कारण वे समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके थे। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : गांव खरगू में मारपीट करने
March 9, 2026
मुरसान : मारपीट के आरोप में तीन
March 9, 2026
छेड़खानी के आरोपी को फर्जी समझौते के
March 9, 2026
निरीक्षण भवन में अवैध निर्माण का आरोप,
March 9, 2026
दबंगों ने तोड़ी व्यवसायी की बाउंड्री वॉल,
March 9, 2026
हाथरस में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
March 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटना के मामले में रिपोर्ट
March 9, 2026
Weather
Hathras
11:23 pm,
Mar 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap



































