Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 19 फरवरी । यूपी बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों के साथ कुछ अज्ञात युवकों ने मारपीट कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और छात्रों में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित छात्रों ने कोतवाली मुरसान में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हेमंत, रुद्र प्रताप और एक अन्य छात्र एक निजी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र से पेपर देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें रोककर गाली-गलौज करने लगे। छात्रों द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी और जमकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित छात्रों ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक आरोपितों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page