सिकंदराराऊ (हसायन) 15 फरवरी । कोतवाल क्षेत्र की जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव भैंकुरी के रहने वाले एक युवक के साथ कुछ नामजद युवकों ने तथाकथित संदिग्ध परिस्थितियों में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।पीडित घायल युवक ने घटना की जानकारी डायल एक सौ बारह पुलिस को दी।तो डायल एक सौ बारह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे।जहां से पुलिस कर्मियो ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के लिए भेज दिया।पीडित घायल युवक ने घटना के संबंध में कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।गौरव कुमार पुत्र रामबाबू सिंह निवासी गांव भैंकुरी रविवार पन्द्रह फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर जलेसर सिकन्दराराऊ मार्ग स्थित जलेसर के प्राचीन श्री भगवान महाकाल भोलेनाथ शिव शंभू के मंदिर पर दर्शन पूजा करने के लिए गया हुआ था।बताया जाता है कि इसी दरम्यान गौरव से शिव मंदिर पहुंचते समय धक्का मुक्की हो गई।धक्का मुक्की हो जाने पर गौरव मंदिर परिसर में अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।तभी जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवकों ने तथाकथित संदिग्ध परिस्थितियों में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में दर्शन करने के लिए गए कुछ विशेष स्तर के भक्तों के अपने मोबाइल फोन के कैमरे से छायाचित्र खींच जाने का आरोप लगाते हुए विशेष स्तर के भक्तों के परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में तथाकथित तरीके से गौरव के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मंदिर से दर्शन कर बाहर आने व गांव भैकुरी के लिए जाने के दौरान नामजदों ने गौरव के साथ गाली-गलौज मारपीट कर दी।पीडित घायल युवक की लिखित तहरीर के माध्यम के आधार पर घटना की जांच-पड़ताल छानबीन कर रही है।
Check latest article from this author !
प्राचीन शिव मंदिर पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित, एकजुटता का आह्वान
February 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
सिकंदराराऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क
February 15, 2026
प्राचीन शिव मंदिर पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित,
February 15, 2026
श्री ब्रजेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर
February 15, 2026
सादाबाद : शिवलिंग पर जल चढ़ाने को
February 15, 2026
सादाबाद : महाशिवरात्रि पर मंदिरों में कांवर
February 15, 2026
सादाबाद : तीसरी मंजिल से गिरी बालिका,
February 15, 2026
सिकंदराराऊ में निकली भव्य शिव शक्ति संकीर्तन
February 15, 2026
Weather
Hathras
9:42 pm,
Feb 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
















