सिकंदराराऊ 20 दिसंबर | कोतवाली क्षेत्र के गांव माधुरी के निकट शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय शोभित पुत्र संजय यादव निवासी गांव माधुरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि शोभित खेती-बाड़ी का कार्य करता था और शनिवार को अपने खेत पर गया हुआ था। खेत से वापस लौटते समय घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वह आने वाली ट्रेन को नहीं देख सका और उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शोभित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
Check latest article from this author !
शनिवार (20/12/25) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज, नवग्रह मंदिर हाथरस
December 20, 2025
Related Posts
Recent Posts
शनिवार (20/12/25) दर्शन श्री शनिदेव जी महाराज,
December 20, 2025
शनिवार (20/12/25) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज,
December 20, 2025
हाथरस के युवक से एयरपोर्ट में नौकरी
December 20, 2025
नाली में पानी छोड़ने को लेकर विवाद,
December 20, 2025
दीवार गिरने से दो महिला मजदूर घायल,
December 20, 2025
दूध पिलाने के बाद डेढ़ माह के
December 20, 2025
चंदपा पुलिस के लिए चुनौती बने चोर,
December 20, 2025
Weather
Hathras
11:48 pm,
Dec 20, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












