Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अप्रैल । थाना हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मुहब्बतपुरा में घर में घुसकर एक युवक पर डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुहब्बतपुरा निवासी रितुराज उर्फ अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अप्रैल की रात करीब 11 बजे गांव का ही विकास सेंगर उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि उस समय वह चारपाई पर सो रहा था। विकास ने उसे दबोच लिया और गर्दन पर पैर रखकर हाथ में लिए डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख, हाथ और पैरों में चोटें आईं। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page