Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अप्रैल । थाना हाथरस गेट थाना क्षेत्र के नगला चौबे से 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला चौबे निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अप्रैल की शाम करीब साढ़े छह बजे उनकी 16 वर्षीय बेटी को मौनिस कुरैसी पुत्र मेहरवान कुरैसी निवासी नाई का नगला, थाना कोतवाली हाथरस बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी उनकी बेटी के साथ किसी अनहोनी को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page