Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अप्रैल । कोतवाली सदर क्षेत्र में आगरा रोड पर हुए सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक गौरव उर्फ सचिन की मृत्यु हो गई। मृतक संगीला थाना हाथरस गेट का निवासी था। गौरव उर्फ सचिन गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था। हाल ही में उसका सरकारी नौकरी में चयन हो गया था, लेकिन अभी उसकी जाइनिंग नहीं हुई थी। गौरव उर्फ सचिन सोमवार को अपने घर से बाइक से हाथरस आया था। वापस लौटते समय रात्रि में किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। वे उसे उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव को हाथरस वापस ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अविवाहित था। घटना के बाद उसके परिवार के लोगों में मातम छा गया है। गौरव आगरा यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी पर चयनित हुआ था। इसी कार्य से आगरा जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page