Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 31 मार्च । कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज की बगीची पर स्थापित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर पर अंजनी नंदन केशरी नंदन जन्मोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।उक्त जानकारी हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के आयोजक व कमेटी के पदाधिकारी विनय कुमार अग्रवाल,मुकुल भारद्वाज,मनोज कुमार गुप्ता,जगत भारद्वाज,विष्णु वार्ष्णेय,संजय कुमार वर्मा ने देते हुए बताया है कि दो अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को श्री हनुमान जी महाराज की प्राचीन बगीची पर स्थापित श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर पर फूल बंगाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह छह बजें नगर में प्रभात फेरी में दो झांकियां के साथ भव्य हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।शाम को प्रसादी वितरण के साथ सात बजे से भजन सम्राट दीपा दीदी के द्वारा मध्य रात्रि तक भक्ति संगीत का कार्यक्रम किया जाएगा।जो हनुमान बगीची परिसर के पंडाल में आयोजित किया जाएगा।श्री हनुमान जयंती के कार्यक्रम को लेकर आयोजक कमेटी के द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।आयोजकों के द्वारा दीपा दीदी का क्षेत्र में प्रथम बार कार्यक्रम आयोजित होने पर लोगों की काफी भीड़ होने की उम्मीद है।जिससे पूरी व्यवस्थाएं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page