Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 17 मार्च । विकासखंड कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत हैथा रघुनाथपुर में सरकारी संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत सचिव ने पूर्व ग्राम प्रधान पर पंचायत घर से कंप्यूटर सेट उठाकर अपने कब्जे में लेने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत सचिव शिव कुमार ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में बताया कि तत्कालीन ग्राम प्रधान अशोक कुमार अग्निहोत्री ने पंचायत घर में लगा सरकारी कंप्यूटर सेट अपने कब्जे में कर लिया है। सचिव का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार पूर्व प्रधान के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे न तो फोन उठा रहे हैं और न ही कोई बात कर रहे हैं। तहरीर में स्पष्ट किया गया है कि कंप्यूटर सेट न होने के कारण ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का डिजिटल भुगतान (Payment) रुका हुआ है। पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में आ रही बाधा को देखते हुए सचिव ने कंप्यूटर सेट की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page