Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 17 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला खेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते एक पड़ोसी ने घर के बाहर बैठी महिला और उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहल्ला किला खेड़ा निवासी पवित्रा देवी पत्नी रंजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह अपने पुत्र मोहित के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोसी विक्रम पुत्र उदयभान वहां आया और पुरानी रंजिश को लेकर बिना वजह गाली-गलौज करने लगा। जब पवित्रा देवी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी आक्रोशित होकर अपने घर से डंडा निकाल लाया और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के श्याम सिंह और विष्णु सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। मारपीट में मोहित के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में खुली व गुम चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page