Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 17 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदराराऊ मार्ग पर गांव नगला ब्राह्मण के निकट एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। गांव नगरिया पट्टी देवरी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई बन्टी कुमार (30 वर्ष) राजकीय ठेकेदार रिंकू सिंह के पास निर्माण कार्य करता है। वह ग्राम मलामई से काम खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल (UP 86 U 3861) से लौट रहा था। जैसे ही वह पी.के. इंटर कॉलेज के पास लघुशंका के लिए रुका, तभी गलत दिशा से आ रहे डंपर (UP 87 AT 4757) के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी।

हादसे में तीन युवक लहूलुहान, डंपर चालक फरार

इस दुर्घटना में बन्टी कुमार के साथ मौजूद राजनाथ पुत्र हिरनपाल और सोनू पुत्र ओमप्रकाश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों और प्रधानपति निरोत्तम सिंह ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया। बन्टी कुमार के शरीर में कई फ्रैक्चर होने और स्थिति गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। राजनाथ का उपचार हाथरस में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page