Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 12 मार्च । हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर-हसायन मार्ग स्थित गांव टौंढ के बाहरी इलाके में गुरुवार दोपहर मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार गांव के एक किसान के खेत में आलू की खुदाई और छंटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान खेत में काम कर रहे एक मजदूर ने सड़क से गुजर रहे भेलपुरी के ठेले को रोककर बच्चों के लिए भेलपुरी बनाने को कहा। आरोप है कि ठेला संचालक ने पहले पैसे देने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी बढ़ने पर ठेला संचालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे युवकों ने मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। मारपीट में मजदूर के सिर में गंभीर चोट आई और वह खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद खेत में मौजूद मजदूरों के परिवार के सदस्य और बच्चे रोने-बिलखने लगे, जबकि आसपास के ग्रामीण और राहगीर भी मौके पर जुट गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल व्यक्ति को खेत से उठाकर पानी पिलाने और होश में लाने की कोशिश करते लोग दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की औपचारिक सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page