Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 12 मार्च । हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंचावली कदीम में एक खाली प्लाट के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। यह घटना छह मार्च, शुक्रवार को सुबह दस बजे हुई थी। पीड़ित परिवार के एक सदस्य की तहरीर पर एक महिला सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। धर्मेन्द्र सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम सिंचावली कदीम ने हसायन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि खाली प्लाट के बंटवारे को लेकर उनके ही परिवार के कप्तान सिंह पुत्र रघुराज सिंह, उमेश पुत्र कप्तान सिंह, मुनेश पुत्र कप्तान सिंह और सर्वेश देवी पत्नी कप्तान सिंह ने लाठी-डंडों और फावड़े से हमला किया। इस हमले में उनके पिता अतर सिंह पुत्र रघुराज सिंह और भाई पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र अतर सिंह घायल हो गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में घायल अतर सिंह को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें बांगला जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें तत्काल अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया। अब अतर सिंह को एस.एन. मेडिकल आगरा रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित धर्मेन्द्र सिंह ने कोतवाली पुलिस से उचित कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page