Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 मार्च । मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सादाबाद पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 410 ग्राम डायजापाम (नशीला पाउडर) बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह की टीम सीस्ता रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आगरा-सादाबाद मार्ग पर पचौरी ढाबा के पास से अभियुक्त अखिलेश उर्फ नैहना (पुत्र यशपाल, निवासी कुरसण्डा) को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अभियुक्त अखिलेश उर्फ नैहना एक शातिर अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है। उस पर थाना सादाबाद में एनडीपीएस एक्ट, चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे करीब आधे दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। वर्ष 2013 से लेकर अब तक वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह व उनके हमराह शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 91/2026 धारा 21/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page