Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 मार्च । हाथरस में चेतेश्वर महादेव गणेश रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। लाल डिग्गी से पूजा-अर्चना और फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बसपा नेता डा अविन शर्मा ने यात्रा का उद्घाटन किया। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां सजाई गईं। कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दीं और करतब दिखाए। स्थान-स्थान पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। रात तक यह शोभायात्रा पूरे शहर में धूम मचाए रही। कार्यक्रम में केदारनाथ ताऊ, रमेश चंद, अंशु, सौरभ और वरुण सहित कई आयोजक मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी शोभायात्रा में हिस्सा लिया।

जगह-जगह शोभायात्रा का लोगों ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया। पूजा अर्चना भी की गई। शोभायात्रा में कई बैंड भी शामिल थे, जोकि संगीत का प्रसारण कर रहे थे। शोभा यात्रा के साथ काफी पुलिस फोर्स भी मौजूद था। इस दौरान भाजपा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, मेला अध्यक्ष सचिन गौतम, महासचिव सूरज कुमार, बंटी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नंदकुमार, रामनाथ सिंह, राजपाल सिंह, सुरेश चंद्र, कुलदीप कुमार, केसी निराला, दिनेश देशमुख, केदारनाथ, बृजमोहन राही, प्रकाश चंद्र गौतम, शाहरुख खान सभासद, अजय, गिरिराज सिंह, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page