Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 फरवरी । हाथरस के मुरसान नगर पंचायत कस्बे के चार प्रमुख स्थानों पर लगभग 23 लाख रुपये की लागत से चार फ्लड लाइटें स्थापित कर रही है। इन लाइटों का उद्देश्य कस्बे के भीड़भाड़ वाले और अधिक आवश्यकता वाले क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराना है। नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह ने बताया कि ये फ्लड लाइटें इगलास रोड, फुसकरा रोड, किला मोहल्ला और ब्लॉक रोड पर स्थित इंटर कॉलेज के पास लगाई जाएंगी। प्रत्येक चिन्हित स्थान पर एक-एक फ्लड लाइट स्थापित की जाएगी। इस परियोजना के लिए आवश्यक पोल मंगलवार को कस्बे में पहुंच गए हैं। इन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, इन पोलों को जल्द ही खड़ा करके फ्लड लाइटें लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page