Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 फरवरी । चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय के बाहर इंटरमीडिएट की परीक्षा समाप्त होने के बाद दो छात्रों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक छात्र ने फोन कर पांच युवकों को मौके पर बुला लिया और दूसरे छात्र पर तमंचा तान दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।बताया जा रहा है कि बाद में आरोपित छात्र ने पीड़ित को फोन पर धमकी भी दी, जिसका ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पीड़ित छात्र के माता-पिता ने चंदपा पुलिस से शिकायत कर बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है और किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। घटना के बाद विद्यालय के बाहर अन्य छात्र-छात्राओं में भय का माहौल है। वहीं, यह भी चर्चा में है कि परीक्षा केंद्र पर तैनात दरोगा पेपर समाप्त होने से लगभग आधा घंटा पहले ड्यूटी छोड़कर चले गए, जिस पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा सभी छात्र-छात्राओं को बेफिक्र होकर परीक्षा देने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page