Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 फरवरी । एडी हेल्थ डॉ. मोहन झा ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की और कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था, ऑनलाइन पर्चा पंजीकरण प्रणाली, महिला एवं बच्चों के वार्ड में बेडशीट और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही पेयजल व्यवस्था की भी जानकारी ली। डॉ. मोहन झा ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मरीजों को पर्याप्त पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए और मरीजों को बेहतर उपचार व सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। एडी हेल्थ ने कहा कि इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जाते हैं, ताकि स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page