हाथरस 19 फरवरी । रेवेन्यू बार एसोसिएशन हाथरस के वार्षिक चुनाव 2026 के उपरांत आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोस्वामी एडवोकेट, जमुना प्रसाद शर्मा एडवोकेट तथा सहायक चुनाव अधिकारी अजय कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा संपन्न कराई गई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुराग पांडे उपस्थित रहे। उनके साथ बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी विनोद कुमार रावत एवं रामेश्वर उपाध्याय एडवोकेट, ब्लॉक प्रमुख मुरसान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्य प्रकाश वर्मा एडवोकेट, महासचिव अमित कुमार उपाध्याय एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा जैन एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश गौतम एडवोकेट, सह सचिव कालीचरण उपाध्याय एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष दिनेश राजपूत एडवोकेट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद शर्मा एडवोकेट, जगदीश प्रसाद जायसवाल एडवोकेट, राकेश शर्मा एडवोकेट, अशोक कुमार शर्मा एडवोकेट, विवेक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, सुदर्शन शर्मा एडवोकेट, भूपेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह में अधिवक्ताओं का उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर बालू से भरा ट्रक
April 5, 2026
Weather
Hathras
4:40 am,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















