Hamara Hathras

Latest News

सासनी 16 फरवरी । आज ब्रह्माकुमारीज की बीके शांत बहनों द्वारा रुदायन रोड स्थित संगम मार्केट से शिव संदेश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रुदायन रोड से प्रारंभ होकर आगरा-अलीगढ़ रोड, बस स्टैंड, कमला बाजार, गांधी चौक और कन्या इंटर कॉलेज मार्ग सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रुदायन रोड पहुंचकर विधिवत संपन्न हुई। यात्रा के दौरान आध्यात्मिक गीतों और संदेशों से पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। गांधी चौक पर समाजसेवी मोहन कुमार वार्ष्णेय, विनोद कुमार, प्रवीण सर्राफ, दीपेश, कमल दीप्ति वार्ष्णेय, दीक्षा एवं सनी वर्मा द्वारा बीके शांता बहन का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा शिवलिंग पर प्रसाद अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत कर उत्साह प्रकट किया। इस अवसर पर बीके शांता बहन ने कहा कि शिव शोभायात्रा का उद्देश्य लोगों का मन परमात्मा शिव की भक्ति में लगाना है। उन्होंने प्रेरक संदेश देते हुए कहा, “प्रभु से मत कहो मेरी समस्या विकट है, समस्या से कह दो प्रभु मेरे निकट हैं।” उन्होंने बताया कि कलयुग के अंतिम समय में मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार विभिन्न प्रकार के दुखों और शारीरिक व मानसिक कष्टों से गुजर रहा है, जिसका मूल कारण पूर्व जन्मों के कर्म हैं। शिव भक्ति के माध्यम से आत्मशांति और कष्टों से मुक्ति का मार्ग संभव है। शोभायात्रा में बीके कोमल बहन, नीतू, श्वेता, दुर्गेश, सृष्टि, मोनिका, राजेश, विनोद, राजू, केशव, यतेंद्र सहित अनेक भाई-बहन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page