सिकंदराराऊ 15 फरवरी । कस्बे स्थित गौरी शंकर हिन्दू इंटर कॉलेज से शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा मोहल्ला गौसगंज, नौरंगाबाद पूर्वी, जीटी रोड, सब्जी मंडी रोड, राठी चौराहा, नयागंज, पंत चौराहा, पुरानी तहसील रोड, बारहेसैनी, जैन मंदिर वाली गली, मटकोटा, हुरमतगंज और नौरंगाबाद पश्चिमी होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में भगवान शिव, मां काली, श्रीराम, हनुमान जी और नंदी बाबा की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की धुन पर युवा भक्ति भाव से झूमते नजर आए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। दर्जनों युवक घोड़ों पर सवार होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। “बम बम भोले”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे जयघोषों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम संजय कुमार, सीओ जे.एन. अस्थाना, कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा, कस्बा इंचार्ज रामनरेश और मनु यादव ने पुलिस बल के साथ संभाली। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह सहित देवेंद्र राघव, महेंद्र सोलंकी, गिरीश मोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता, वैभव वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, संजीव महाजन, विशाल वार्ष्णेय, विकास देवा वार्ष्णेय, बबलू यादव, बबलू सिसोदिया, ब्रजेश चौहान, राकेश बालाजी, मुकुल गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, अनिकेत चंचल गुप्ता, राज वार्ष्णेय और अमन गुप्ता समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर बालू से भरा ट्रक
April 5, 2026
Weather
Hathras
10:27 pm,
Apr 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















