सादाबाद 08 फरवरी । नौगांव के चंद्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू का अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 9 से 14 फरवरी तक चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी, जहां चंद्रपाल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-42 स्थित कबड्डी ग्राउंड में होगी। यूपी सिविल सर्विसेज पुरुष टीम में 14 खिलाड़ी, एक टीम मैनेजर और एक टीम प्रशिक्षक सहित कुल 16 सदस्य शामिल हैं। क्षेत्र के नगला चौधरी, नौगांव निवासी चंद्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू जिला पंचायत राज कार्यालय से जुड़े हैं। उन्हें टीम में हाथरस का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। रविवार को खेल निदेशालय ने सभी टीम सदस्यों को लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। चंडीगढ़ रवाना होने से पहले, सादाबाद क्षेत्र के कई गांवों में स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने चंद्रपाल सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर लड्डू दास महाराज, रणधीर चौधरी, विनोद कुमार, सूबेदार शोभाराम, चौधरी उदल सिंह, रामवीर सिंह, ओमप्रकाश, जगदीश पहलवान, भगवान सिंह और चरण सिंह सहित कई प्रमुख लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। चंद्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू ने इससे पहले भी जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान के गांव कटेला में बुजुर्ग महिला
February 8, 2026
ड्यूटी पर आए नगर पालिका कर्मी की
February 8, 2026
बागला जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट
February 8, 2026
हाथरस मेडिकल कॉलेज की राह में रोड़ा,
February 8, 2026
कालका-हावड़ा एक्सप्रेस में कर सकेंगे छोटी दूरी
February 8, 2026
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने किया
February 8, 2026
केंद्रीय बजट में कृषि विविधीकरण और आय
February 8, 2026
Weather
Hathras
9:17 pm,
Feb 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















