Hamara Hathras

सासनी 06 फरवरी । एसओजी एवं थाना सासनी पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 20 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत करीब 3 से 5 लाख रुपये) तथा तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट डस्टर कार बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज यह कार्रवाई की गई। एसओजी व थाना सासनी पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति रेनॉल्ट डस्टर कार में अवैध मादक पदार्थ लेकर सासनी/अलीगढ़ क्षेत्र की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में कार से 10 बंडल गांजा (20 किलो 300 ग्राम) बरामद हुआ, जिसे छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। मौके से दो तस्करों दो तस्करों मधुकर शर्मा पुत्र सुशील कुमार शर्मा निवासी  गुरूरामदास नगर, सारसौल, थाना बन्ना देवीअलीगढ़ और अमर बंसल पुत्र नरेंद्र बंसल निवासी पटपड़गंज, थाना मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर सासनी और अलीगढ़ क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचते थे, जिससे उन्हें भारी मुनाफा होता था। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page