सादाबाद 13 जनवरी । आज हाथरस रोड पर नगर पंचायत और ब्रजभूमि एक्सप्रेसवे प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पूर्व में दी गई चेतावनी के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। टीम के मौके पर पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वे अपना सामान समेटने लगे। अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया, जबकि कुछ का सामान नगर पंचायत की टीम ने जब्त कर लिया। सड़क किनारे और पटरियों पर वर्षों से जमे अवैध निर्माणों को हटाने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बनाए गए चबूतरे, टीन शेड और अन्य अस्थायी ढांचों को हटाया गया। इस कार्रवाई से हाथरस रोड पर कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। हालांकि, प्रशासनिक टीम ने मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया। नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त करना और आमजन को जाम व दुर्घटनाओं से राहत दिलाना है। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के बाद हाथरस रोड पर सड़क और पटरियां काफी हद तक साफ दिखाई देने लगी हैं। कुछ लोगों ने इस कार्रवाई को आवश्यक बताया, तो कुछ दुकानदारों ने अचानक हुई कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई। एसडीएम मनीष चौधरी ने कहा है कि अतिक्रमण अभियान लगातार जारी रहेगा, इसलिए दुकानदार सभी फुटपाथों को पूरी तरह से खाली कर दें। यह चेतावनी पूर्व में भी दी जा चुकी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जल्द भारत पहुंचेंगे रालोद नेता प्रवीन पौनिया,
March 1, 2026
सेठ मलूकचंद्र इंटरनेशनल स्कूल की सुविधाओं ने
March 1, 2026
ऐहन के एमएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक
March 1, 2026
क्यों 3 मार्च के बजाय 2 मार्च
March 1, 2026
घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने
March 1, 2026
मैक्स की टक्कर से संविदा कर्मी की
March 1, 2026
दो पक्षों में भिड़ंत से गांव में
March 1, 2026
Weather
Hathras
9:18 am,
Mar 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





































