सिकंदराराऊ 10 जनवरी । नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयुष डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मटकोटा चौक स्थित एक क्लीनिक पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ सदस्य डॉ असीम अंसारी ने की, जबकि संचालन डॉ सीपी वर्मा द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से डॉ विनय उपाध्याय से संबंधित प्रकरण पर गंभीर और विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ विनय उपाध्याय की पत्नी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उपस्थित चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ जाहिद हुसैन ने कहा कि कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों पर आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सकों के खिलाफ लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है, जो पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक भारत सरकार द्वारा प्रदत्त आयुष एक्ट-2015 के अंतर्गत वैधानिक रूप से अपना चिकित्सकीय कार्य कर रहे हैं और जनहित में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। डॉ सीपी वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों पर किया जा रहा दुष्प्रचार तत्काल प्रभाव से बंद नहीं हुआ, तो संगठन दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा और समस्त उत्तर प्रदेश में मानहानि के मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ असीम अंसारी ने कहा कि संगठन इस कठिन समय में डॉ विनय उपाध्याय के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
Check latest article from this author !
सादाबाद विधायक ने शुभचिंतक, समर्थकों सहित खेली होली
March 4, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : बंदरों के डर से छत
March 4, 2026
सादाबाद : होली के मौके पर ससुराल
March 4, 2026
सादाबाद विधायक ने शुभचिंतक, समर्थकों सहित खेली
March 4, 2026
सादाबाद : बाईकों की भिड़ंत में मासूम
March 4, 2026
सादाबाद : कस्बा, देहात में खूब उड़ा
March 4, 2026
होली और रमजान के मद्देनजर हाथरस में
March 4, 2026
हाथरस में धूल वाले दिन रबर फैक्ट्री
March 4, 2026
Weather
Hathras
10:46 pm,
Mar 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






































