सादाबाद 10 जनवरी । कोतवाली क्षेत्र के बिसावर कस्बे में एक विवाहिता से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि महिला के जेठ और जेठानी ने उसे बाजार में सरेआम पीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता ने दो दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। यह मामला सादाबाद तहसील के गांव बिसावर के मोहल्ला प्रजापति का है । जानकारी के अनुसार, बिसावर निवासी दिलीप कुमार पुत्र खूबीराम और उसकी पत्नी ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट की। विवाद के दौरान पीड़िता अपनी जान बचाने के लिए घर से भागकर बाजार पहुंची। आरोप है कि जेठ और जेठानी ने बाजार में भी उसका पीछा किया। उन्होंने महिला के बाल पकड़कर उसे खींचा और जबरन वापस घर ले गए, जहां दोबारा उसकी पिटाई की गई। यह पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़िता ने किसी तरह 112 पुलिस पीआरवी हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी जेठ और जेठानी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
अलीगढ़ रोड पर दो बाइकों की भीषण
March 4, 2026
होली की खुशियाँ मातम में बदलीं, करंट
March 4, 2026
सिकंदराराऊ : सड़क के गड्ढे ने ली
March 4, 2026
गृहक्लेश में युवक ने लगाई फांसी, अस्पताल
March 4, 2026
सादाबाद : बंदरों के डर से छत
March 4, 2026
सादाबाद : होली के मौके पर ससुराल
March 4, 2026
सादाबाद विधायक ने शुभचिंतक, समर्थकों सहित खेली
March 4, 2026
Weather
Hathras
12:22 am,
Mar 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






































