सादाबाद 09 जनवरी । सहपऊ में बृहस्पतिवार शाम एक बिजली ट्रांसफॉर्मर पर बंदर गिरने से वह फुंक गया। इस घटना के कारण मुख्य बाजार और पुराने बाजार सहित करीब 300 से अधिक बिजली उपभोक्ता रात भर अंधेरे में रहे। यह घटना मुख्य बाजार में लगे ट्रांसफार्मर के पास हुई, जब बंदरों के आपसी झगड़े के दौरान एक बंदर उस पर गिर गया। बंदर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई और ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारण दोनों बाजारों के निवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कस्बा सहपऊ में बंदरों का आतंक एक पुरानी समस्या है, जिससे आए दिन बिजली फॉल्ट और आम लोगों को परेशानी होती है। अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बंदरों के उत्पात के कारण ट्रांसफॉर्मर फुंका है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है और कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नया ट्रांसफॉर्मर आज शाम तक उपलब्ध हो जाएगा।
Check latest article from this author !
Previous Post
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
हाथरस में इनामी बदमाशों ने पुलिस पर
April 10, 2026
स्वयं सहायता समूह के खाते में बड़ी
April 10, 2026
हसायन में ‘लखपति दीदी’ बनाने की मुहिम
April 10, 2026
हसायन : उत्कृष्ट कार्य करने वाले SBI
April 10, 2026
हसायन : पति से फोन पर विवाद
April 10, 2026
यमुना में पर्यटकों से भरा स्टीमर पलटा,
April 10, 2026
सिकंदराराऊ : नौ साल से दर-दर भटक
April 10, 2026
Weather
Hathras
9:41 am,
Apr 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























