सादाबाद 09 जनवरी । आगरा बायपास मार्ग पर जेपी प्लाजा के सामने हाथरस से आगरा जा रहे एक ट्रक के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को तुरंत सड़क किनारे खड़ा कर दिया, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मौके पर मौजूद करणी के जिला उपाध्यक्ष मनोज सिकरवार को मिली। उन्होंने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में आग लगने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर भीड़ जमा हो गई और लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को समय रहते बुझा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
हाथरस में इनामी बदमाशों ने पुलिस पर
April 10, 2026
स्वयं सहायता समूह के खाते में बड़ी
April 10, 2026
हसायन में ‘लखपति दीदी’ बनाने की मुहिम
April 10, 2026
हसायन : उत्कृष्ट कार्य करने वाले SBI
April 10, 2026
हसायन : पति से फोन पर विवाद
April 10, 2026
यमुना में पर्यटकों से भरा स्टीमर पलटा,
April 10, 2026
सिकंदराराऊ : नौ साल से दर-दर भटक
April 10, 2026
Weather
Hathras
11:28 am,
Apr 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























