Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 05 जनवरी | पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल कल्याण सिंह की 94 वीं जन्म जयंती पर भाजपाइयों ने उनके छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके द्वारा हिंदुत्व के लिए किए गए कार्यों को भी याद किया गया | कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास स्थित भाजपा नगर कैंप कार्यालय पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता की अगुवाई में भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल कल्याण सिंह के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए | कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल चेयरमेन वैभव वार्ष्णेय व संचालन विशाल वार्ष्णेय द्वारा किया गया | इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह का नाता सिकंदराराऊ से पुराना रहा है, उन्होंने श्री राम के लिए अपनी मुख्यमंत्री पद की कुर्सी तक त्याग दी ऐसा मुख्यमंत्री मिलना मुश्किल है | बाबूजी कल्याण सिँह ने हमेशा हिंदुत्व की बात की उनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं था | इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता, व्यापार मंडल चेयरमेन वैभव वार्ष्णेय, अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, अमर दरगढ़, अभितेश राजा, विनय माहेश्वरी एवं राजीव वार्ष्णेय मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page