हाथरस (मुरसान) 01 जनवरी । क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई में बुधवार को एक दावत कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट हो गई। मामला शांत होने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह फिर से दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दामोदर सिंह निवासी खेड़ा बरामई ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे वह अपने पड़ोस में त्रयोदशी संस्कार की दावत खिला रहे थे। इसी दौरान गांव के रामप्रकाश, नारद, सत्ते, करन, रामकिशन और रामेश्वर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने दामोदर सिंह के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के रामप्रकाश निवासी खेड़ा बरामई का कहना है कि बुधवार शाम करीब 6 बजे उनके चाचा महावीर दावत खाने गए थे। वहां दामो, महावीर और राकेश ने उनके चाचा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया था। रामप्रकाश का आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे दामो, राकेश, महावीर, कालू, टिंकू व होरीलाल लाठी, डंडा और सरिया लेकर उनके घर में घुस आए और मारपीट की। इस मारपीट में रामप्रकाश की पत्नी रेखा, उनके भाई की पत्नी कुसमा, बुआ मीना और भाई सत्येंद्र घायल हो गए। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हुए। घायलों का उपचार करा दिया गया है। पुलिस ने प्रथम पक्ष से कृष्ण और शेर सिंह तथा द्वितीय पक्ष से नारद पुत्र दामोदर सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर बालू से भरा ट्रक
April 5, 2026
Weather
Hathras
4:54 am,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















