सादाबाद 20 दिसबंर । लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। लोग धूप को तरस गए हैं। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राजमार्ग पर कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड्ड में जा पलटी। गनीमत रही उसमें कोई हताहत नहीं हुआ। घने कोहरे के कारण आसपास का दृश्य स्पष्ट नहीं था। शासन के निर्देश पर हो रही बिजली कटौती ने कोहरे को और घना कर दिया, जिससे ठंड का असर भी बढ़ गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-509 आगरा अलीगढ़ पर भी कोहरे का व्यापक असर देखा गया। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से एक-दूसरे के पीछे चलते दिखे। मथुरा, राया, जलेसर सहित अन्य संपर्क मार्गों पर भी कोहरे के कारण सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही और लोग केवल आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकले। घने कोहरे को देखते हुए कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।
Check latest article from this author !
शनिवार (20/12/25) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज, नवग्रह मंदिर हाथरस
December 20, 2025
नाली में पानी छोड़ने को लेकर विवाद, पति-पत्नी को पीटकर किया लहूलुहान
December 20, 2025
Previous Post
सादाबाद : भारत रत्न अटल जी की जयंती मनाई
Related Posts
Recent Posts
शनिवार (20/12/25) दर्शन श्री हनुमान जी महाराज,
December 20, 2025
हाथरस के युवक से एयरपोर्ट में नौकरी
December 20, 2025
नाली में पानी छोड़ने को लेकर विवाद,
December 20, 2025
दीवार गिरने से दो महिला मजदूर घायल,
December 20, 2025
दूध पिलाने के बाद डेढ़ माह के
December 20, 2025
चंदपा पुलिस के लिए चुनौती बने चोर,
December 20, 2025
ट्रांसपोर्ट कारोबारी के यहाँ से लाखों की
December 20, 2025
Weather
Hathras
11:46 pm,
Dec 20, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











