सिकंदराराऊ 07 दिसंबर | कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने अहम फैसले लेते हुए पुराने कांग्रेसी नवेद अहमद खान को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही पूर्व नगर अध्यक्ष हसीन खान को जिला महासचिव, गौरव कश्यप को जिला सचिव तथा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन को भी जिला महासचिव बनाया गया। नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खान ने कहा कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपा गया है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और मजबूत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय व जिला महामंत्री अखलाक भारती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शारिक वारसी, रशीद एडवोकेट, गौरव वर्मा, पवन पंडित, चंद्रभान, इमरान फारूकी, अमीर कुरेशी व आतिफ कुरैशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Check latest article from this author !
रोड क्रॉस करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
December 7, 2025
रात में अचानक बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में युवक को किया मृत घोषित
December 7, 2025
Related Posts
Recent Posts
एसआईआर विरोधी कार्यक्रम में जा रहे कांग्रेस
December 7, 2025
रोड क्रॉस करते समय कार की टक्कर
December 7, 2025
रात में अचानक बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल
December 7, 2025
घर में घुसकर मारपीट व जान से
December 7, 2025
दहेज उत्पीड़न से लेकर अश्लील वीडियो वायरल
December 7, 2025
कन्या पाठशाला के प्रधानाचार्य पर यूनिफार्म के
December 7, 2025
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता उत्पीड़न,
December 7, 2025
Weather
Hathras
10:12 am,
Dec 8, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








