हाथरस (मुरसान) 18 नवंबर । माेहल्ला मढैया में दहेज के लिए दिव्यांग बहू के मायके वालों से मारपीट में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आगरा के नगला ताज निवासी नूतन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन मधु की शादी 16 फरवरी 2023 को हाथरस के किला मढैया निवासी बंटी पुत्र ईश्वरी प्रसाद से हुई थी। मधु जन्म से ही सुनने और बोलने में असमर्थ हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले मधु से अतिरिक्त दहेज में एक सोने की चेन और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वह मधु के साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि 3 अक्टूबर को बहन की ससुरालीजन बंटी, सौरभ, केसरी देवी और अंजलि ने मधु को बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मधु के साथ हुई मारपीट की सूचना उसकी बुआ संजू पत्नी जयसिंह ने मधु के पिता इंद्रपाल को दी। इसके बाद इंद्रपाल अपनी पत्नी सुधा देवी, पुत्र अंशुल कुमार और नूतन कुमार के साथ मधु की ससुराल मुरसान आए। आरोप है कि वहां पहले से तैयार बंटी, सौरभ, केसरी देवी, अंजलि, कृष्णप्यारी, राजू देवी, कुमकुम, हृदेश निवासी किला मढैया और सासनी निवासी हरेंद्र ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें अंशुल, सुधा देवी, मधु और नूतन के गंभीर चोटें आईं थी।
Check latest article from this author !
महिला से मारपीट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
November 18, 2025
मुरसान में सप्त शक्ति संगम समारोह का हुआ आयोजन
November 18, 2025
Related Posts
Recent Posts
मुरसान में चार महिलाओं सहित नौ के
November 18, 2025
महिला से मारपीट के आरोप में छह
November 18, 2025
मुरसान में सप्त शक्ति संगम समारोह का
November 18, 2025
करंट से हादसा: पानी गर्म करने वाली
November 18, 2025
सादाबाद : गड्ढे में गिरी बाइक, बाइक
November 18, 2025
सादाबाद : ट्रेन की चपेट में आने
November 18, 2025
सादाबाद : कामयाब होने के लिए नशे
November 18, 2025
Weather
Hathras
10:52 pm,
Nov 18, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











