सिकंदराराऊ (हसायन) 18 नवंबर । कस्बा के पुरदिलनगर अंडौली गडौला पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा मार्ग पर एक वस्त्र के टुकडे में किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना से साफ सफाई कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों में हडंकप मच गया।नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के द्वारा प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह भी नगर में साफ सफाई के कार्य में तल्लीन थे।तभी कस्बे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा मार्ग पर कार्य कर रहे एक सफाई कर्मचारी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पथ पर एक सफेद रंग के छोटे से टुकडा स्वरुप रूमाल में कुछ संदिग्ध सामान (वस्तु)दिखाई दिया।सफाई कार्प कर रहे सफाई कर्मचारी ने संदिग्ध सामान के एक सफेद रंग के छोटे टुकडा स्वरुपात्मक रुमाल जैसे वस्त्र मेंमूर्ति पथ की सीढियों पर रखे होने की जानकारी नगर पंचायत के सफाई सुपरवाइजर विनीत कुमार बाल्मीकि को दी।सफाई सुपरवाइजर विनीत कुमार बाल्मीकि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा पर पहुंच कर तत्काल सफेद रंग के छोटे टुकडी स्वरूप वस्त्र(रूमाल)को खोलकर देखा तो सफेद रंग के वस्त्र रुमाल में तीन सौ पन्द्रह बोर के स्वरुपात्मक शस्त्र से संचालित होने वाले दस कारतूस दिखाई दिए।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूर्ति पथ की सीढियों पर रखे हुए अवैध कारतूसों को देखकर सफाई सुपरवाइजर विनीत कुमार बाल्मीकि ने रुमाल में कारतूस बंधे हुए मिलने की जानकारी तत्काल नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती देवी यादव व उनके पति पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सेठ ओमप्रकाश यादव को दी।नगर पंचायत अध्यक्ष भागवती देवी यादव के पति पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सेठ ओमप्रकाश यादव ने सफाई कर्मचारियों के सफाई सुपरवाइजर विनीत कुमार बाल्मीकि को अवैध दस कारतूसों को कोतवाली में जमा कराए जाने के लिए भेज दिया।सफाई सुपरवाइजर विनीत कुमार बाल्मीकि ने कोतवाली पहुंचकर अवैध रूप से संदिग्धावस्था में पडे मिले दस कारतूसों में दो प्रयोग किए(चले) हुए खोखा जबकि आठ जिंदा अवैध कारतूसों को सफेद रंग के छोटे वस्त्र स्वरुपी रूमाल सहित कार्यालय में तैनात कार्यरत लेखा कंम्प्यूटर बतौर लिपिक (मुंशी) के सुपुर्द कर दिए।कोतवाली पुलिस अवैध व संदिग्ध परिस्थितियों में मिले तीन सौ पन्द्रह बोर की आकृति जैसे दो खोखा व आठ जिंदा कारतूसों की छानबीन कर गुपचुप तरीके से यह जानने की कोशिश में लगी हुई है कि आखिर यह कारतूस मूर्ति पथ पर किसने और क्यों रखे।पुलिस अवैध रूप से संदिग्ध परिस्थितियों में दो खोखा व आठ जिंदा कारतूसों के मिलने के बाद भी अवैध कारतूस के मिलने पर कारतूस के बारे में जानकारी देने के बजाए उक्त प्रकरण को लेकर पर्दा डालने के प्रयास में लगी हुई है।हालांकि पुलिस कारतूसों के मिलने के बाद भी कारतूसों के बारे में जानकारी देने से बच रही है।पुलिस पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा मूर्ति पथ की सीढिय़ों पर संदिग्ध रूप से कपड़े में लिपटे पड़े हुए मिले सभी दस अवैध 315 बोर के कारतूस के बारे में चोरी छिपे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये कारतूस मूर्ति पथ पर किसने और क्यों रखे थे।इस संबंध में कोतवाली गिरीश चन्द्र गौतम से दस अवैध कारतूसो के मिले होने के बारे में जानकारी किए जाने पर जानकारी होने के बाद भी अनभिज्ञ बनते हुए बताया गया कि कैसे पता नही है,पूछना पडेगा जानकारी करके बताना पडेगा।
Check latest article from this author !
मुरसान में चार महिलाओं सहित नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
November 18, 2025
महिला से मारपीट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
November 18, 2025
मुरसान में सप्त शक्ति संगम समारोह का हुआ आयोजन
November 18, 2025
Related Posts
Recent Posts
मुरसान में चार महिलाओं सहित नौ के
November 18, 2025
महिला से मारपीट के आरोप में छह
November 18, 2025
मुरसान में सप्त शक्ति संगम समारोह का
November 18, 2025
करंट से हादसा: पानी गर्म करने वाली
November 18, 2025
सादाबाद : गड्ढे में गिरी बाइक, बाइक
November 18, 2025
सादाबाद : ट्रेन की चपेट में आने
November 18, 2025
सादाबाद : कामयाब होने के लिए नशे
November 18, 2025
Weather
Hathras
9:07 pm,
Nov 18, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











