
सादाबाद 25 अक्टूबर । गांव कजरौठी में आवारा गाय शुक्रवार रात पोखर के दलदल में गिर गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना सादाबाद न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले कजरौठी गांव में हुई। शुक्रवार की रात आवारा गाय पोखर में गिरी और दलदल में बुरी तरह फंस गई थी। सुबह ग्रामीणों ने गाय को फंसा हुआ देखा, जिसके बाद उसे निकालने का प्रयास शुरू किया गया। शुरुआत में गाय को बाहर निकालने में कठिनाई हुई, क्योंकि वह दलदल में धंस चुकी थी। इसके बाद गांव के नौजवान मनोज कुमार और गोपाल कुमार ने पोखर में उतरकर गाय को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद सुबह करीब 6:30 बजे गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकालने के बाद ठंड से कांप रही गाय को आग जलाकर गर्मी दी गई।













































