हाथरस (मुरसान) 05 अक्टूबर । कस्बे के मढ़ैया निवासी 48 वर्षीय चंद्रपाल सिंह की 2 अक्तूबर को नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शनिवार रात उनका शव मुरसान पहुंचा। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद देर रात तक हंगामा होता रहा। कस्बे के पूर्व अध्यक्ष गिर्राज किशोर शर्मा और रजनीश कुशवाहा ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। जिसके बाद शव का दाह संस्कार किया गया। भोले पुत्र जमुना प्रसाद ने बताया कि उनके चाचा चंद्रपाल को 21 सितंबर को पास के रहने वाले करीब 10 लोग जबरन नेपाल के एक मेले में ले गए थे। भोले का आरोप है कि 2 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे चंद्रपाल सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, लेकिन उनके साथियों ने इस बात की जानकारी परिवार को नहीं दी। परिवार को इसकी सूचना किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से रात नौ बजे मिली। भोले ने बताया कि उनके चाचा चंद्रपाल नवरात्र के दौरान नेपाल के देड़मधुरा जिले में लगने वाले मेले में हलवाई का काम करते थे। 2 अक्तूबर को उनकी मौत के बाद, 3 अक्तूबर को स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रपाल के साथ गए सभी लोगों को वहीं रोक लिया। 3 अक्तूबर को ये लोग चुपके से शव को लेकर मुरसान आ रहे थे, लेकिन नेपाल बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और शव को अस्पताल भेज दिया। शनिवार सुबह शव को नेपाल से एंबुलेंस के माध्यम से मुरसान भेजा गया था।
Check latest article from this author !
गाली-गलौज के विरोध को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पति-पत्नी घायल
January 13, 2026
Related Posts
Recent Posts
कड़ाके की ठंड में जायंट्स ग्रुप ऑफ़
January 13, 2026
हाथरस में कल मनाई जाएगी स्वांग सम्राट
January 13, 2026
गाली-गलौज के विरोध को लेकर दो पक्षों
January 13, 2026
हाथरस में भूमि विवाद के चलते मारपीट
January 13, 2026
सांस नली में दूध अटकने से चार
January 13, 2026
दून पब्लिक स्कूल में लोहड़ी और मकर
January 13, 2026
सादाबाद : झड़प-विरोध के बाद अतिक्रमण साफ,
January 13, 2026
Weather
Hathras
11:09 am,
Jan 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















