
हाथरस 01 अक्टूबर । हाथरस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राधेश्याम का तीन दिन पूर्व 85 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। राधेश्याम ने लगभग 70 वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर संगठन की सेवा की और विभिन्न पदों पर कार्य किया। उनके निधन पर पहले ही प्रदेश सरकार के कई मंत्री और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। आज भी कई राजनेता और संघ पदाधिकारी उनके घर पहुंचकर शोक सभा में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। भूपेंद्र चौधरी के अलावा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, अनूप गुप्ता, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुविजय सिंह शाक्य, प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विधायक अंजुला सिंह माहौर और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा सहित संघ के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राधेश्याम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, विभाग प्रचारक गोविंद, जिला प्रचारक जयकिशोर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भाग लिया। भूपेंद्र चौधरी और अन्य नेताओं ने इस मौके पर राधेश्याम की संघ के प्रति दी गई सेवाओं और योगदानों को याद किया और उनके जीवन को लोगों के लिए प्रेरणा बताया। सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल, अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले, पूर्व प्रांत प्रचारक दिनेश, प्रान्त प्रचारक धर्मेंद्र, एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव, प्रांत अध्यक्ष डा सौरभ सेंगर, पूर्व प्रांत अध्यक्ष डा अमित अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा नागेंद्र सिकरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।














