हाथरस 22 सितंबर । आज हाथरस तहसील के माध्यमिक विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में संपन्न हुआ। तहसील प्रतियोगिता के संयोजक एसपी यादव, प्रधानाचार्य जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज मीतई और रामतेज, प्रधानाचार्य अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस ने विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतियोगियों का स्वागत करते हुए उनसे परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हाथरस तहसील के सभी माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षकों और खेल अधिकारियों – मनोज शर्मा, जितेंद्र जादौन, डॉ. शशिकांत यादव, नीरज यादव, अचलेश कुमार, होरीलाल वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. राजेश सिंह, अनिल यादव, उमेश छौंकर, अनुराग तिवारी, राजू सिंह दिवाकर, प्रियंका सिंह, आरजू गर्ग, नितिन शर्मा, होमेश्वर शर्मा, मुलायम सिंह, नवनीत कुमार, राजेश कुमार, जयप्रकाश आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए सराहनीय कार्य किया। प्रतियोगिता में दौड़, कूद और फेंक जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में यश, आशीष, गगन कुमार, नितिन, निशांत, सचिन तोमर, प्रांशु, यशु चौधरी, कृष्ण शर्मा, विपिन, जयंत चौधरी, सूरज, बृजेश कुमार, विक्रम सिंह, धनंजय सिंह, योगेश कुमार, सनी दुबे आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल-कूद के प्रति रुचि बढ़ाना और शारीरिक क्षमताओं के विकास के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का संवर्धन करना रहा।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में समाजसेवियों ने अज्ञात शव का
October 2, 2025
एबीजी गुरुकुलम में महात्मा गांधी और लाल
October 2, 2025
ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती
October 2, 2025
बिजली विभाग के 1912 शिकायत प्रणाली अपग्रेड
October 2, 2025
हाथरस में कांग्रेस कमेटी ने गांधी-शास्त्री जयंती
October 2, 2025
हाथरस स्पोर्ट्स स्टेडियम में गांधी-शास्त्री जयंती पर
October 2, 2025
हाथरस में समाजवादी पार्टी ने गांधी-शास्त्री जयंती
October 2, 2025
Weather
Hathras
6:23 pm,
Oct 2, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap